अपना जिला

50 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ 04 व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। दिनांक 10.04.20 को थाना दोहरीघाट पुलिस देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान रेलवे क्रासिंग बहादुरपुर के पास से लक्ष्मण चैहान पुत्र नेबुलाल, भीम चैहान पुत्र नन्हकु चैहान निवासीगण बहादुरपुर थाना दोहरीघाट मऊ दोनों के कब्जे से 15-15 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा लसरा के पास से दिनेश सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह, रामप्रवेश पुत्र हरिश्चन्द्र निवासीगण गाढ़ा थाना हलधरपुर के कब्जे से 10-10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर सम्बन्धित अभियोगों में धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *