जमातियों की सूचना देने वालों को, आजमगढ़ पुलिस देगी इनाम
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की पुलिस ने कोरोना से निपटने के लिए एक नया हथकंडा अपनाया है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह ने एक अभियान चलाते हुए घोषणा किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति छिपे जमातियों की सूचना देगा, तो पुलिस उनकी सूचना सही होने पर उन्हें ₹5000 का इनाम देगी तथा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। पुलिस को यह घोषणा क्वॉरेंटाइन होने के बजाय छिपे जमातियों को निकालने के लिए अभियान चला कर किया जा रहा है।

