अपना जिलाखास-मेहमान

पत्रकार अमित त्रिपाठी ने दिखायी दरियादिली, 51 सौ रुपये का सहयोग

मऊ। प्रयास छोटा हो या बड़ा प्रयास प्रयास होता है और ऐसे में अगर कोई व्यक्ति ऐसे महामारी में आर्थिक सहयोग दे और सहयोग छोटा हो या बड़ा वह कम नहीं होता जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए जरूररतमन्दों की मदद के लिए आज कोविड-19 सहायता फण्ड में 5100 रुपये का चेक जनपद के जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को सौंपा। जरूररतमन्दों की मदद के लिए आगे आये पत्रकार अमित को जिलाधिकारी ने भी सरहाना किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही जनपद लोग मदद करते रहेंगे तो हमे यकीन है कि जनपद में कोई भी भूखा नहीं सोएगा। वहीं पत्रकार अमित त्रिपाठी ने कहा कि जरूररतमन्दों की सहायता के लिए आज जिलाधिकारी को कुछ धनराशि सौंपी गई है, जिससे उनके द्वारा जरूररतमन्दों तक सहायता पहुँच सके और जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *