अपना जिलाखास-मेहमान

जिलाधिकारी का प्रयास आम जनमानस व सोशल मीडिया में चर्चा का विषय

■ लोगो ने कहा जनपद में ऐसे ही जिलाधिकारी की जरूरत है

■ डीएम ने अपने कार्यो से लोगो को बनाया अपना मुरीद

मऊ। कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मऊ की जनता को बचाने के लिए हर तरह का प्रयास कर रहे कर रहे है और खुद सड़कों पर उतर कर लोगो से घरों में रहने की अपील कर रहे ताकि मऊ के लोग पूरी तरह सेफ रहे और कोरोना जैसी महामारी से संक्रमित न हो हालांकि यह इनकी ड्यूटी है। लेकिन जिलाधिकारी जिस तरह से काम कर रहे हर कोई इनका दीवाना हो गया है, जो हाल ही में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इनकी खूब सरहाना की थी। यहाँ तक की उन्होंने बाहर से आने वाले व्यतियों पर पूरी तरह अपनी पैनी नज़र बनाये रखे हुए है और उनकी गतिविधियों के बारे में लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है कि बाहर से आया हुआ व्यक्ति तो संक्रमित नहीं है इसकी पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मऊ की जनता जिस तरह से लॉकडाउन का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग किया है उन सभी को धन्यवाद देता हूँ और उन्हें विश्वास है कि आगे भी जनता लॉकडाउन का पालन करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करेगी। जनता का इसी तरह से सहयोग मिलता रहा तो हम भारत में फैली कोरोना वायरस जैसे बीमारी से लड़ सकते है। आप लोग कानून का पालन करते हुए घरों में रहें और अनावश्यक बाहर न निकले, साथ सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखे। इसी में हम सबकी जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *