अपना जिलाचर्चा में

स्वयं प्रशासन को सूचना दें जमाती नहीं होगी कोई कार्रवाई : डीएम

■ नहीं तो बाद में किसी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे

■ दिल्ली व महाराष्ट्र से आये 09 व्यक्तियों का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जनपद में आइसोलेशन सेंटर में रख गये दिल्ली व महाराष्ट्र से आये कुल 09 व्यक्तियों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट आ गयी है। इनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं पाया गया है। उन सभी का जांच में निगेटिव रिपोर्ट आयी है। उन्होंने कहा कि रविवार को चार सेम्पल और सोमवार को पांच कोरोना के संदिग्ध मरीजों का सेम्पलिंग कराकर भेज दिया गया हैं, जिनका रिपोर्ट आना बाकी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आये जमाती स्वयं निकटतम पुलिस स्टेशन या प्रशासन को सूचना दें, नहीं तो उनपर कड़ी और सख्त कारवाई होगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण रोकने के लिए पूरे देश में लाॅकडाउन प्रभावी है। तबलीगी जमात से सम्बन्धित कुछ लोग जमात में गये थे, लोगों की बड़ी संख्या में कोरोना पाजीटिव होने के लक्षण पाये गये है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनपद मऊ में समस्त ऐसे लोगों में जो इन जमातों में शामिल रहे हो या जिनके घर पर ऐसे लोगों का आवागमन हुआ हो, उनसे अपील है कि स्वेच्छता से अपने नजदीकी थाने को सूचित करते हुये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा जिला चिकित्सालय में अपना कोरोना सम्बन्धी मेडिकल परीक्षण जांच करा लें। यदि स्वेच्छा से परीक्षण कराते है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई दण्डात्मक कार्यवाही नहीं की जायेगी। कहा कि अपील कि बाद भी जानबुझकर स्वयं को छिपाया गया तो उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी। कहा कि जनपद में अभी तक किसी भी तरह का कोई कोरोना पाजिटिव मरीज नहीं मिला है यह हम सबके लिए खुशी की बात है।
जिलाधिकारी ने अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सामुहिक टीम के सहयोग से ही यह सफलता पायी गई है और उन्हें विश्वास है कि आगे भी उनकी टीम का सहयोग मिलता रहेगा। मुस्लिम समाज को मरकज के नाम पर किये जा रहे टारगेट को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी मुस्लिम व्यक्ति भ्रम में न रहे किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होगी। जनता जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए जमात में शामिल होकर जनपद में आये जमातियों के बारे में जानकारी दें, ताकि उनकी जांच कराकर मऊ को कोरोना जैसी महामारी से बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने दो और जमातियों को हिरासत में लेकर उन्हें क्वारंटाइन में रख दिया गया है। क्वारंटाइन में रखे गये जमातियों में डा. नेयाज व शेख कादिर यह दोनों लोगों 10 मार्च को दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने के बाद 11 से 23 मार्च तक अहमदाबाद रुके। उसके बाद पुनः 24 मार्च को अहमदाबाद से मऊ आकर रुके थे। जिसकी सूचना पर उन दोनो लोगो को हिरासत में लेकर आइसोलेशन सेंटर में रख दिया गया है और इनकी जांच सैम्पलिंग कर वाराणसी बीएचयू भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *