अपना जिलाचर्चा में

तब्लीगी जमात में शामिल 117 लोगों को हिरासत में लिया, किया 14 दिन का क्वारंटाइन

मऊ। दिल्ली में हुए तबलीगी जमात में शामिल होने को लेकर पूरे यूपी में जो अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत मऊ जनपद में 8 जमात में शामिल 117 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है, जो 14 जनवरी से दिल्ली में होेने वाले तबलीगी जमात में शामिल थे और ये सारे लोग बाहरी हैं। जिसमें 14 लोग बिजनौर, 16 लोग मुरादाबाद, 15 लोग मेरठ, 15 लोग दिल्ली जैसे जगहों से आये थे, जिनकी संख्या 117 है। जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना मिली वैसे ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ कर ले गये और सभी को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन के लिए सुरक्षित जगह रखवा दिया गया। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिलाधिकारी संग संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये सारे लोग 10 मार्च से मऊ में रह रहे थे और ये पांच-पांच लोगों की जत्थे के रुप में स्थानीय घरों में शरण ले रखे थे। इन लोगों को आने को लेकर स्थानीय लोगों ने कोई भी सूचना प्रशासन से साझा नहीं की थी। जैसे ही पुलिस को पता चला,वैसे ही इन सारे लोगो को हिरासत में लेकर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखवा दिया गया। शेष शरण देने वाले लोगो को खिलाफ सूचना छिपाने के लिए पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *