अपना जिला

नगर के समस्त क्षेत्रों में तीव्र गति से हो रहे हैं निर्माण कार्य : तय्यब पालकी

मऊ। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 39 मु0 डोमनपुरा पूर्वी में रोगन अहमद के मकान से नसीम सी0आर0पी0 के मकान तक तक एवं हिब्बा मस्जिद के पास लगभग 4.29 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली एवं सी0सी0 इण्टरलाकिंग व वार्ड सं0 41 में (हाफिज़ फज़लुर्रहमान रोड) श्री शाहिद नोमान के मकान से अब्दुल्लाह चक्की का मकान होते हुए साबिर होटल तक लगभग 14.35 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली एवं इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने क्षेत्रीय सभासद जावेद यार्न व सभासद प्रतिनिधि नसीम अख्तर, शफीकुर्रहमान पहलवान की उपस्थिति में किया।
सभासद जावेद यानर्, सभासद प्रतिनिधि नसीम अख्तर, शफीकुर्रहमान व क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्री पालकी का फूल मालाओं से जबरदस्त इस्तकबाल किया। क्षेत्रीय नेताओं ने उक्त कार्याें को लोकार्पित करने हेतु श्री पालकी का हृदय तल से आभार व्यक्त किया। हाफिज़ फज़लुर्रहमान रोड के लोकार्पण के पश्चात क्षेत्रीय सभासदों जावेद यार्न एवं नसीम अख्तर ने कहा कि पालिकाध्यक्ष ने उक्त रोड का निर्माण कराकर चांदपुरा एवं छत्तर पुरा आने-जाने वाले लोगो को आवागमन के लिये एक सुगम मार्ग का तोहफा दिया है। जिससे चांदपुरा व छत्तर पुरा के लोगो को आवागमन में बहुत आसानी होगी। दोनो नेताओं ने अपने क्षेत्र के लागों को अवगत कराते हुये कहा कि इस समय पूरे नगर में श्री पालकी द्वारा लगातार आम लोगों को लाभ पहुँचाने वाली योजनाओं पर काम कराया जा रहा है। इससे नगर को हर प्रकार की सहूलत प्राप्त हो रही है। उन्होंने उक्त कार्य को नगर के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया है।
उक्त कार्य के लोकार्पण के उपरान्त पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि नगर को हर प्रकार से उन्नति एवं समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर करने के लिये पालिका द्वारा सार्थक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि नगरवासियों कोे हर प्रकार की बुनियादी सहूलतें उपलब्ध कराने के लिये पूरे नगर में अनेकों स्थानों पर पेय जलापूर्ति हेतु नलकूपों का अधिष्ठापन, पम्प हाउस का निर्माण, पानी की निकासी तथा जल-जमाव से नगर को बचाने हेतु नाली एवं नालों का निर्माण, रास्ता निर्माण आदि काम तेजी से हो रहे हैं। जिसके पूर्ण होने से नगरवासियों को कई प्रकार की सुविधायें प्राप्त हो जायेंगी।
श्री पालकी ने बताया कि नगर को पूर्ण रूप से साफ रखने हेतु ‘‘डोर टू डोर‘‘ कूड़ा कलेक्शन पर ज़ोर दिया जा रहा हैं। उन्होंने अवाम को आश्वस्त करते हुये कहा कि नगर का पूर्ण रूप से स्वच्छ सुन्दर व प्रकाशमय बनाना हमारी प्राथमिकता है हम इसे क्रिया रूप देने के लिये प्रत्येक सम्भावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने अवाम से अपील करते हुये कहा कि नगर वासियों को भी नगर के विकास एवं नगर को स्वच्छ बनाने में पूर्ण रूप से जागरूक होकर सहयोग देना चाहिये। कहा कि जब दिन में हमारे सफाई कर्मी कूड़ा एकत्र कर लेते हैं तो उसके उपरान्त आप कूड़ा बाहर न डालें बल्कि उसे अपने घरों में ही सुरक्षित रखें अगले रोज जब हमारे कर्मचारी आपके घर कूड़ा एकत्र करने पहुँचंे तो आप उन्हें हस्तान्त्रित करदें। श्री पालकी ने कहा कि इस प्रकार आपके सहयोग से पूरे दिन शहर साफ-सुथरा और स्वच्छ बना रहेगा।
इस अवसर पर वार्ड सभासदगण जावेद यार्न, नसीम अख्तर मंज़ुर अहमद, अबरार अहमद, राजीव सैनी, शफीकुर्रहमान पहलवान, मुनौवर नेता, मौलवी इब्तेदा, अनिस अहमद, अतीकुर्रहमान, परवेज़ अहमद, इमरान अहमद, इम्तेयाज़ मसाला, मोलवी ज़फर, शमीम अहमद, मौलवी अहमदुल्लाह, शाहिद गुड्डू, असअद नोमानी, अनिसुर्रहमान, नसीम अहमद, मो0 अकरम, अब्दुल नासीर, शमशेर, अतहर, शिव सिंह, सुहैल प्लास्टिक, मौलवी शहनवाज़, जावेद तेजा, शौकत अली, दानिश अलका, फैज़ अहमद आदि के इलावा बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *