मऊ में पहली बार पारंपरिक ज्ञान व आधुनिक विज्ञान विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के छोटे से गांव सरवां में पहली बार पारंपरिक ज्ञान व आधुनिक विज्ञान का विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दिनांक 30, 31 जनवरी व 01 फरवरी 2020 को होने जा रहा है। जिसका आयोजन डॉक्टर सूर्यनाथ सिंह पूर्व निदेशक (सूचना एवं पुस्तकालय) आईसीएमआर -राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, की देखरेख में अभय मेमोरियल कॉलेज एवं शकुंतला सूर्यनाथ ग्रामीण विकास संस्था के सत्वधान में होने जा रहा है । इसमें देश-विदेश श्रीलंका, ईरान, नेपाल आदि के वैज्ञानिक, डॉक्टर, खगोल शास्त्री, शैक्षिक विद्वान आदि का भाग लेने की संभावना है।
इस संदर्भ में सूर्यनाथ सिंह पत्रकार वार्ता के दौरान परंपरागत ज्ञान तथा आधुनिक विज्ञान के बीच बढ़ते दूरी के बारे में प्रकाश डाला एवं इस सम्मेलन के माध्यम से संभावित दूरी को कम करने की करने के विषय में चर्चा की । उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी हमारे पास परंपरागत ज्ञान का भंडार हर क्षेत्र में पड़ा हुआ है । यह सम्मेलन बहुउद्देशीय प्रकरण प्रकरणों से जुड़ा हुआ है। अतः इसमें भाग लेने वाले आम जनता से लेकर वैज्ञानिक शिक्षाविद डॉक्टर तथा अन्य की विचारों के आदान प्रदान करने की उम्मीद है। इस दौरान डॉ अलका राय डॉक्टर एस.एन. राय मऊ उपस्थित थे। जो अपने -अपने विचार उपरोक्त्त विषय में व्यक्त किये। नीलेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, बसंत सिंह, दिनेश सिंह , राहुल सिंह आदि भी उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति के अंत में डॉ अलका राय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।

