अपना जिलाचर्चा में

मऊ में निकला 501 मीटर लम्बा तिरंगा यात्रा, वन्दे मातरम्, भारत माता की जय से गूंजा शहर

मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 501 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा सोनी धापा के मैदान से निकालते हुए बाल निकेतन, कोतवाली, रौजा, आर्य समाज स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज होते हुए मिर्जाहदीपुरा तक निकाला गया। तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए एवं राष्ट्रवाद से पूरा मऊ गूंज उठा। 501 मीटर लंबे तिरंगा यात्रा को देख सभी लोग बड़े प्रश्नन होते दिखे एवं विभिन्न स्थानों पर फूलों की पंखुड़ियां भी बरसाई गई। इस प्रकार स्वागत देख सभी कार्यकर्ता बहुत ही प्रसन्न हुए एवं कार्यक्रम को रोकने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगाई खासकर चौक एवं आर्य समाज स्कूल पर कोतवाल द्वारा आगे जाने से रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उस बैरियर को तोड़ते हुए आगे की ओर बढ़े और तय स्थान पर तिरंगा यात्रा का समापन किया। मिर्जादीपुरा में समापन से पहले विद्यार्थी परिषद की उपलब्धियां एवं गणतंत्र दिवस का महत्व एवं मऊ को जो प्रशासन लाल चौक कश्मीर का बनाना चाहता है वह ऐसा हरगिज़ ना करें मऊ जिला एक राष्ट्रवादी विचारधारा  का जिला है इसे किसी दूसरे विचार की दिखाने की कोशिश भी प्रशासन ना करें इस प्रकार के उद्बोधन के साथ विद्यार्थी परिषद तिरंगा यात्रा पर समाप्त किया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद शारिक, नगर अध्यक्ष वीणा गुप्ता, शुभम गुप्ता, शिवम, हर्षित, अनुभव, सत्यप्रकाश, मनीष, कौशिक, आनंद, यशवंत, मनाली, शिवांगी, सूरज एवं लगभग अट्ठारह सौ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा डा एचएन सिंह, सुनील कुमार दुबे सोनू, सुनील यादव आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने पूरे जी-जान से कोशिश किया कार्यक्रम सफल हुआ सबसे बड़ा विषय इस तिरंगे यात्रा में यह रहा कि बनाने के लिए एक बॉक्स को लेकर एवं दुकानों का सहयोग जिसके पश्चात तिरंगा कपड़ा खरीदा गया एवं रात भर जागकर 16 घंटे में एक मुस्लिम परिवार ने तिरंगे को तैयार किया जिसके कारण यह कार्यक्रम सफल हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *