रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कृषि से संबंधित आडियो कान्फ्रेंस का आयोजन
मऊ। जिले के परदहा ब्लाक के इन्दरपुर भलया गांव में सोमवार को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कृषि से संबंधित आडियो कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
जिसमें किसानों को कृषि से सम्बंन्धित रबी की फसलों में आने वाली समस्याओं के बारे में कृषि वैज्ञानिक डॉ एन के सिंह ने किसान भाइयों के सवालों के समाधान बताये और फसलों में होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय भी बताए।
इस कार्यक्रम के दौरान रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18004198800 की जानकारी भी दी गयी।

