दिव्य प्रेम सेवा मिशन जिला इकाई मऊ ने स्वामी विवेकानंद जयंती के साथ ही मनाया स्थापना दिवस
■ आजमगढ़ तिराहे का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम करने हेतु नपा अध्यक्ष को पत्रक दिए जाने का प्रस्ताव
मऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार, जिला इकाई मऊ द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत पुरानी तहसील सहादतपुरा स्थित एक समारोह स्थल पर स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह एवं विचार गोष्ठी, प्रत्यक्ष सेवा कार्य का भव्य आयोजन किया गया।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के सभी जिला इकाइयों द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में 12 जनवरी 2020 को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सेवा मिशन स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प दिवस मनाया जाना सुनिश्चित हुआ था जिस क्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के मऊ जिला इकाई द्वारा सहादतपुरा पुरानी तहसील आर.एस.पैलेस पर रविवार को समय 12 बजे से स्वामी विवेकानंद जयंती एवं विचार संगोष्ठी के साथ ही प्रत्यक्ष सेवा कार्य भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोरक्ष अंचल के सह संयोजक अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन आदर्शों पर विस्तृत चर्चा किया। इस अवसर पर जिला संयोजक मनोज कुमार त्रिपाठी ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन व सामाजिक जगत के पुरोधा श्री आशीष जी के जीवन आदर्शों के साथ ही स्वामी जी के सनातन धर्म के निर्वाह विषयक पर विचार व्यक्त किया। इस विषयक विचार गोष्ठी में चर्चा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी आनन्द कुमार ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला सहसंयोजक एडवोकेट अभिषेक मिश्र ने भी दिव्य प्रेम सेवा मिशन के मूल उद्देश्य एवं स्वामी जी के जीवन से अभिप्रोत श्री आशीष जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही मिशन के मूल उद्देश्य सेवा साधना सम्बोधि के साथ ही साथ सौहार्द, समन्वय, अपनत्व स्वर्णिम कालखंड के विस्मृत क्षणों को स्मरण कराने का काम किया गया।कार्यक्रम के अंत मे दिव्य प्रेम सेवा मिशन जिला इकाई के द्वारा नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थिति आजमगढ तिराहे का नामकरण स्वामी विवेकानंद जी नाम पर किये जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर मिशन के सम्मानित सभी सदस्यों पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से इस पर अपनी सहमति जताई व शीघ्र ही इस बाबत एक पत्रक जिलाधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष व प्रशासन व माननीय मुख्यमंत्री महोदय को प्रेषित करने का निर्णय किया गया।इस अवसर पर पत्रकार लोकेश अवधराज, अभिषेक खण्डेवाल, सुजीत वर्मा, अंकुर वर्मा, मो.अशरफ, सरफराज, करुणेंद्र चौबे सहित अन्य लोग शामिल रहें।
