खास-मेहमानचर्चा में

भाजपा शक्ति को दे सकती है विधानसभा का टिकट, दिल्ली के चुनाव में होगी पूर्वांचल की गूंज

(आनन्द कुमार )

दिल्ली विधानसभा चुनाव का चुनावी डुगडुगी बजने के साथ ही दिल्ली के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के मऊ, बलिया निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह को भाजपा की तरफ से विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा को लेकर लोगों में काफी खुशी का माहौल है।
मात्र कम समय में अपने सरल स्वभाव से लोगों के दिलों में पैठ बनाने वाले शक्ति सिंह छात्र संघ के गलियारे से विधानसभा के गलियारे तक का मंजिल भले ही तय करना अभी बाकी है लेकिन यह तो तय है कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता शक्ति सिंह को कमल के निशान के साथ उम्मीदवार बनाया तो जिस भी सीट से शक्ति प्रत्याशी बनेंगे उस विधानसभा की लडाई बड़ा ही दिलचस्प होगी। इतना ही नहीं शक्ति सिंह का छात्र संघ की राजनीति का मात्र अल्प समय का यह सफर शक्ति के लिए काफी मायने भी रखता है और अगर शक्ति दिल्ली की राजनीति में प्रत्याशी बन भाजपा का कमल खिलाने की जुगत लगाते हैं तो दिल्ली में पूर्वांचल की गूंज होनी तय है शक्ति सिंह को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा जैसे ही दिल्ली के राजनीतिक गलियारे में बुजी तो इसकी गूज मत दिल्ली तक ही समेट कर नहीं रह गई वहां से चली शक्ति के नाम की हवा दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जनपदों में चर्चा का विषय बन गया मूल रूप से बलिया जनपद के निवासी शक्ति सिंह मऊ जनपद के निजामुद्दीन पुरा मोहल्ला में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *