मऊ पुलिस ने जारी किया 110 उपद्रवियों का फोटो, दे सकते हैं इस नंबर पर सूचना
मऊ। शासन की सूची में दर्ज अतिसंवेदनशील मऊ नगर के दो थाना क्षेत्रों में हुए हिंसक वारदातों को अंजाम देने वाले 110 उपद्रवियों को पुलिस महकमे ने किया चिन्हित। पुलिस में मंगलवार की देर शाम 110 उपद्रवियों के फोटो युक्त कैलेंडर जारी किया। इनके नाम बताने वालों को इनाम एवं उनका नाम को अपनी रखने की घोषणा की गई।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य कहा कि 16/12/19 को थाना दक्षिणटोला एवं मिर्जाहादीपुरा पर उपद्रव तोड़फोड़ आगजनी आदि कर लोक व्यवस्था को भंग करने वाले 110 उपद्रवियों को चिन्हित कर उनका फोटो जारी किया गया है। इनका नाम और पता बताने वाले व्यक्तियों का नाम गुप्त रखा जाएगा एवं पुरस्कार भी दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन के दिए गए संबंधित मोबाइल नंबरों पर सूचना उपलब्ध करा सकते हैं। उधर उपद्रव में शामिल सफेदपोश भी चिन्हित कर लिए गए हैं। इनकी भी गिरफ्तारियां सुनिश्चित की जाएंगी।

