अपना जिलाचर्चा में

पापी पेट क्या-क्या न कराता, छोटी सी बच्ची का हैरतअंगेज कलाकारी

(आनन्द कुमार)

मऊ। पापी पेट क्या-क्या ना कराता है, यह पापी पेट ऐसा भी करने को मजबूर करता है जिसको नहीं करना चाहिए। जिस मासूम सी कली का पढ़ने की उम्र हो वह सड़क के किनारे 10 से 12 फुट ऊपर रस्सी के एक छोर से बने दूसरे छोर पर अपने तरह-तरह के करतब दिखाने को मजबूर है। आखिर यह सिर्फ पापी पेट का ही सवाल है तभी तो ऐसा करना पड रहा है। पापी पेट के लिए कुछ ना कुछ कलाकारी कुछ न कुछ करतब तो करना ही पड़ता है। आखिर पापी पेट का जो सवाल है। आप यह जो वीडियो देख रहे हैं यह मासूम अशिका है। यह अपने पूरे खानदान के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश से आई है। इसके साथ इसके मां-बाप भाई, बहन, बहनोई भी आए हैं यह लोग मऊ में ही डेरा डाल कर रहते हैं। इन लोगों के समूह ने अपने आपको दो भागो में बांट कर रखा है और जगह जगह घूम कर अपना करतब दिखाते हैं। 

पूरी खबर व वीडियो बस एक क्लिक में।
https://youtu.be/JOU85tD8bo4

अशिका अपने करतब की बदौलत अपना जान जोखिम में डाल कर न सिर्फ अपना बल्कि पूरे परिवार का पेट भर रही है। इतना ही नहीं मासूम की कलाकारी की बदौलत उनकी छोटी मोटी आवश्यकता की भी पूर्ति कर रही है। अशिका रविवार को अपना करतब नगर के सदर चौक पर दिखा रही थी। उसने पहले लगभग 20 फुट की रस्से पर मात्र एक लाठी की बदौलत इस पार से उस पार हुयी। उसके बाद वह चप्पल पहन कर अपना करतब दिखाई। फिर उसने साइकिल की रिंग पर चलकर रस्सी पार किया। उसने एक नास्ते के प्लेट पर चलकर अपने कला का वह कौशल पेश किया की जिसने भी देखा दांतों तले उंगली दबा लिया। फिर स्टील की थाली पर बैठ कर रस्सी से उस पार हुयी।
मासूम सी बेटी ने अपनी कला की बदौलत सबका दिल तो जीत लिया। लेकिन उस रस्सी पर जब तक करतब दिखाती रही रस्सी पर चलती रही उसने सबको यह सोचने पर मजबूर किया कि वह यह जो कर रही है यह सिर्फ उसी के बस की बात है बाकी किसी के बस की बात नहीं। बेटी ने रस्से पर इस पार से उस पार जाते समय बीच-बीच में मात्र एक लाठी की बदौलत बैलेंस बनाकर बाएं और दाएं खूब तेजी से अपने शरीर और रस्सी को ले जाती ले आती थी तो आंखें सहसा दर्शकों के भय से बंद हो जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *