डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में सूरज अध्यक्ष व चन्द्रविजय महामंत्री बने
मऊ। नगर के डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ का चुनाव बुधवार को सम्पन्न हो गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छात्रसंघ के नये अध्यक्ष के रुप में सूरज सिंह व महामंत्री के रुप में चन्द्रविजय राय को चुन लिया।
बुधवार को हुए मतदान व मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी सूरज सिंह ने 775 मत, शिवम सिंह ने 398 मत, मोहम्मद इकमा ने 380, अभिमन्यु यादव 228 मत व जयनाथ निषाद ने 177 मत प्राप्त किया। 6 मतदाताओं ने किसी को भी अध्यक्ष के लायक नहीं समझते हुए नोटा का प्रयोग किया। सूरज सिंह ने अध्यक्ष पद पर 377 मत से जीत दर्ज किया।
उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी अखिलेश भारती ने 1173 मत, मोहम्मद शोहराब 411 मत, अजय कुमार सिंह 318 मत व संदीप तिवारी ने 48 मत प्राप्त किया। जिसमें से अखिलेश भारती 762 मतो से जीत दर्ज किया। जबकि 20 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशी रहे।
जिनमे से चन्द्रविजय राय ने 883 मत, अबूबकर सिद्दिक ने 800 मत व सचिन कुुुमा द्विवेदी ने 266 मत प्राप्त किया। अखिलेश भारती ने 83 मतो से महामंत्री के पद पर कब्जा जमा लिया। जबकि 10 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
पुस्तकालय मंत्री पर पांच प्रत्याशी रहे। जिनमें से फ़ैयाज़ अहमद 706 मत, शिवम गुप्ता ने 551 मत, रितेश यादव 297 मत, ओमप्रकाश यादव 292 मत व सरवन कुमार ने 81 मत प्राप्त किया। फैयाज ने 155 मतो से पुस्तकालय मंत्री पर अपनी जीत दर्ज कराया। जबकि 14 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर तीन प्रत्याशी रहे। जिनमें अमीर हमजा ने 776 मत, रामभवन यादव ने 374 मत व निखिल कुमार मौर्या 369 मत प्राप्त किया। जबकि 31 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। अमीर हमजा ने 402 मतो से जीत दर्ज कर कला संकाय प्रतिनिधि पद पर कब्जा जमा लिया
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशी गानीम अब्दुल अजीज 190 व विशाल राय 183 मत प्राप्त किया। जिसमें से गानीम अब्दुल अजीज ने 7 मतो से जीत दर्ज किया। एक मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किया। जिसके बाद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने तुरन्त विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने सभीविजयी प्रत्याशियों को अपने वाहन में बिठाकर उनके घर छोड़ दिया।
———–
इनसेट
यातायात बन्द रहने से परेशान रही आम जनता
मऊ। डीसीएसके पीजी कालेज के रविवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारियां कर रखी थी। छात्रों के चुनाव में कहीं कोई गड़बड़ी न होने पाये, इसे लेकर कालेज के तरफ आने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेटिंग कर दी गयी थी और यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया था। एक तरफ जहां आजमगढ़ मोड़ पर छोटी और बड़ी गाड़ियों को कालेज की तरफ नहीं आने दिया जा रहा था। वहीं बालनिकेतन मोड़ तथा पावर हाऊस रोड को भी पूरी तरह रोक दिया गया था। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चुनावी प्रक्रिया के पूर्ण होने तक आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या उनको हुई जिन्हें रेलवे स्टेशन या रोडवेज जाना था। पूर्व में पुलिस द्वारा छात्रसंघ के चुनाव के मद्देनजर मार्ग परिवर्तित करने की कोई सूचना नहीं जारी की गयी थी। जिसके कारण रोडवेज, रेलवे जाने वालों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी और यात्री परेशान हालत में जिला प्रशासन को कोसते नजर आये।

