अपना जिला

नगर पंचायतों की टूटी-फूटी सड़के हो सकती है जानलेवा साबित

■ प्रदेश सरकार के फरमान की कर रही है नगर पंचायत अनदेखी

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ । उ0प्र0 सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा जारी आदेश की कोई भी सडक पर गढढा न होने के फरमान को अधिकारियो द्वारा अनदेखी की जा रही है,स्थानीय नगर पंचायत के शहीद चौक से विजय स्तंभ चौक तक जाने वाला मुहम्मदाबाद गोहना का मुख्य बाजार की सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चली है।सड़क की पीच एवम पत्थर चारों तरफ उखड़ी हुई है,जिससे आने ब जाने वाले राहगीरों को भारी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग पर यूनियन बैंक,एचडीएफसी बैंक,स्टेट बैंक,एक्सिस बैंक समेत अनेको बैंक एवं विभिन्न प्रकार की दुकानें है। सबसे ज्यादा समस्या बैंकों में आने जाने वाले ग्राहकों को होती है।इसी तरह नगर पंचायत वलीदपुर मे 14 अक्टूबर को सिलेण्डर विस्फोट की घटना मे 17 लोगो की मौत हो चुकी है। नगरवासियो का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र की सडके गढढामुक्त रही होती तो इतनी मौते नही होती, क्योंकि आग बुझाने के लिए दमकल समेत अनेकों गाड़ियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पहुंचने में काफी समय लग गया था,जबकि इस गढढा युक्त सडक से प्रदेश सरकार के दो मंत्री भी दौरा कर पीडित परिजनो से मिल चुके है।उनसे भी सडको को बनवाने की गुहार नगरवासियो ने लगाई थी,परन्तु अब तक वलीदपुर नगर पंचायत की सडक को गढढा मुक्त करने की कोई भी कवायद दिखती नजर नही आ रही है।
इसी प्रकार नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना मे भी मेन रोड पर गढढो मे सडक तब्दील हो गई है, दोनो नगर पंचायतो मे शासन प्रशासन तक के अधिकारी भी इस गढढेवाली सडको से भी आते-जाते है,फिर भी किसी ने इन सडको को बनवाने के लिए सुधि नही ली।
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत व वलीदपुर नगर पंचायत मे जनपद मे सबसे अधिक विभिन्न त्यौहार ऐतिहासिक तौर पर मनाया जाता है।इन नगर पंचायतो की सडको को युद्व स्तर पर निर्माण कराकर बनाना होगा। लेकिन अभी तक सडको को बनाने की कोई कवायद नही हो रही है।इस प्रकार मुख्यमंत्री के आदेशो का अधिकारी अवहेलना कर रहे है। सामाजिक कार्यकर्ताओ एवम नगरवासियो ने शासन प्रशासन से इन नगर पंचायतो की सड़कों को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *