चर्चा में

नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड (NJWB) की नई कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र

चंडीगढ़। नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड ने उत्तर भारत के राज्यों में बोर्ड के नए सदस्यों की नियुक्ति के लिए निष्क्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है ।
नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और अधिवेसन विगत 16 नवम्बर 2019 को भुवनेश्वर के जयदेव भवन में हुई थी। इस समारोह में देश के विभिन्न भाषाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान अवार्ड से नवाजा गया। उत्तर भारत से हिंदी भाषी सहारा समय के प्रमुख उपेंद्र राय को इस वर्ष उक्त सम्मान दिया गया। इस समारोह में केन्दीय मंत्री, ओडिसा राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक और बिभिन्न यूनिवर्सटीज के जर्नलिज्म के छात्र छात्राएं, मीडिया कर्मी शामिल हुए थे। इस समारोह के उपरांत राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक हुई जहां निष्क्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों को हटा कर उनकी जगह नए सदस्यों या सक्रिय सदस्यों को पदाधिकारी बनाये जाने का निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी बोर्ड के वाइस चेयरमैन (नार्थ) संजय राय ने दी। उन्होंने कहा कि उत्तरभारत के राज्यों से बहुत से पत्रकारों के आवेदन आये हैं बोर्ड जल्द ही उन सभी पत्रकारों की नियुक्ति करेगा। हरियाणा के पत्रकार राजेश कुमार शर्मा जिनको बोर्ड में सचिव पद दिया गया था का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। उनकी जगह जल्द ही नियुक्ति की जाएगी साथ ही हरियाणा ,पंजाब, हिमाचल , जम्मूकश्मीर, लेह-लद्दाख, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *