Uncategorized

सोनी धापा इण्टर कालेज की सेवानिवृत्त अध्यापिका मनोरमा त्रिपाठी का निधन

मऊ। कोपागंज के हिकमा निवासी व मुख्य डाकघर मऊ से सेवानिवृत्त योगेश त्रिपाठी की धर्मपत्नी एवं सोनी धापा इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त अध्यापिका श्रीमती मनोरमा त्रिपाठी का रविवार को सुबह 6:30 बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके शुभचिंतक एवं मोहल्ले से नगरवासी उनके निजामुद्दीनपुरा स्थित आवास पर पहुंचकर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने लगे। उनका अंतिम शव यात्रा वाराणसी के लिए अंतिम संस्कार हेतु गया। उनके बड़े पुत्र अनूप त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं। तथा उनके मझले पुत्र अनुराग त्रिपाठी भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता एवं छोटे पुत्र अमलेन्दु त्रिपाठी टेहरी हाइड्रोडैम कारप्रोरेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं । उनके आवास पर पहुंचकर सांत्वना देने वालों में प्रमुख रुप से वरिष्ठ अधिवक्ता नमो नारायण राय सोनी बाबा इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य सुश्री शैलजा श्रीवास्तव, पूर्व शाखा प्रबंधक बैंक आफ इंडिया एएन राय, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, सुभाष बौद्ध, सुधीर दयाल, सुमन्त कुमार, राजीव त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, आशुतोष दुबे जगदीश चौबे अनिल मौर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *