अपना जिला

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान, बुनकर, व्यापारी व समाज का हर तबका परेशान : आलम

मऊ। केंद्र प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान बुनकर व्यापारी व समाज का हर तबका परेशान है,  गिरती हुई लागातार कानून व्यवस्था के चलते जिले में  ही नहीं पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है भय का माहौल है सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार है  जिसको नियंत्रण कर पाने में सरकार पूर्ण रूप से विफल है उक्त उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम के हैं जो 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली भारत बचाओ रैली की सफलता के लिए जिले के मझवारा बाजार में हुई नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई लड़ेगी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम सहाय ने कहा कि भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा देश विकास के क्षेत्र में निरंतर बढ़ता जा रहा है जो भी विकास कार्य देखने को मिलता है वह कांग्रेस की देन है। उन्होंने जनता से अपील किया कि जिले व प्रदेश देश में विकास को वापस लाने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें । नुक्कड़ सभा को प्रमुख रूप से स्वामीनाथ राय अनिल कुमार राय मुस्ताक अली अनिल जायसवाल जन्मेजय
सिंह  राज मंगल यादव मन्नान खान जय हिंद यादव संपत मौर्या विनोद राम शशिकांत राय जयप्रकाश राय गोवर्धन यादव प्रदीप यादव मनोज सिंह आदि ने संबोधित किया अध्यक्षता राम किशुन राय  संचालन रमन पांडे ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *