अपना जिलाचर्चा में

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विधायक ने एक माह की तन्ख्वाह देने के लिए लिखा स्पीकर को पत्र

मऊ । जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के विधायक श्री राम सोनकर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। राम जन्म भूमि एवं बाबरी मस्जिद के मामले में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने एक पत्र लिखा है जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने वायरल पत्र में लिखा है कि वह श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण के लिए विधायक के मद में मिलने वाले तन्ख्वाह में से एक माह का तनख्वाह भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए देना चाहते हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपना अनुरोध भेजा है तथा एक माह का तनख्वाह देने के लिए अनुमति मांगी है। विधायक श्री राम सोनकर के इस पत्र के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है और लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग कह रहे हैं कि उनका यह प्रयास काफी सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्री राम सोनकर इस समय काफी सुर्खियों में है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह ने कहा कि अति सुन्दर,सराहनीय एवं पुनीत कार्य। विनोद यादव का कहना है कि विधायक जी का बहुत ही सराहनीय कार्य बहुत-बहुत बधाई आपको।  भााजपा के युवा नेता अमित राय ने कहा कि श्री राम मंंदिर  निर्माण में एक माह की सैलरी के योगदान देने की अपील काफी प्रसन्नता वाली है। इसकेे लिए उन्हें बार-बार साधुुवाद है । भाजपा नेता सुनील कुमार दुबे सोनू ने कहा कि अपने आराध्य के प्रति विधायक श्री राम सोनकर का यह समर्पण काफी ही प्रशंसनीय है। उनके इस प्रयास की जितनी भी  प्रशंसा की जाए कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *