डॉ. रामविलास भारती उत्तर प्रदेश इतिहास कांग्रेस के चुने गए ज्वॉइंट सेक्रेटरी
उत्तर प्रदेश इतिहास कांग्रेस का 30 वां दो दिवसीय अधिवेशन ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू,अरबी, फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ में समाप्त हुआ। इस अधिवेशन में देश के प्रतिष्ठित इतिहासकार, प्रोफेसर एवं शोधार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में वाइसचांसलर प्रो. माहरुख मिर्जा(के.मो.चि. उ.अ. फ़ा. विश्विद्यालय लखनऊ) अध्यक्षता प्रो- वाइसचांसलर प्रो. सलिल मिश्रा ( दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली) ने किया। संगठन के उपाध्यक्ष प्रो. एस. एन. आर.रिज़वी (गोरखपुर विश्वविद्यालय), महासचिव प्रो.अतुल कुमार सिन्हा( बरेली विश्वविद्यालय बरेली), कोषाध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर सिंह (बरेली विश्वविद्यालय बरेली), प्रो. संघ मित्रा (सेवानिवृत्त डायरेक्टर आई.सी.एच.आर.- नई दिल्ली), प्रो. पुंडीर ( अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़), प्राचीन इतिहास अध्यक्ष प्रो. विभा उपाध्यक्ष, मध्यकालीन इतिहास अध्यक्ष प्रो. जाबिर रजा, आधुनिक इतिहास अध्यक्ष प्रो. चंद्रभूषण गुप्त, प्रो. राजवंत राव( सदस्य लोक सेवा आयोग प्रयागराज), प्रो. हर्ष कुमार (इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज), प्रो. रेनू शुक्ला, प्रो. ए.पी.ओझा, प्रो. अवनीश मिश्रा, प्रो. अफजाल, प्रो.पी.घोष, प्रो. मुकुंद शरण त्रिपाठी, प्रो. काजी जमशेद, प्रो.रेनू सिंह, प्रो.मनिसा, प्रो. एस. दारापूरी, डॉ. ओंकार नाथ उपाध्यक्ष, डॉ. राधेश्याम तिवारी, डॉ. सुधाकर लाल श्रीवास्तव, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. कमला राम विन्द, डॉ. नूतन, डॉ. अर्चना डिमरी, आदि की उपस्थिति में इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर विचार- विमर्श करते हुए कई पुस्तकों का विमोचन किया गया।
*अधिवेशन के अंतिम सत्र में जनपद मऊ से युवा इतिहासविद एवं सामाजिक चिन्तक व शिक्षक डॉ. रामविलास भारती को ज्वाइंट सेक्रेटरी (संयुक्त सचिव) बनाया गया है। पूर्व में भी डॉ. भारती उत्तर प्रदेश इतिहास कांग्रेस के वर्ष 2014 से 2016 तक ट्रेजरर (कोषाध्यक्ष) रहे तथा 2016 से प्रभारी रहे हैं। उत्तर प्रदेश इतिहास कांग्रेस देश के बड़े इतिहासकारों, प्रोफेसरों, शोधकर्ताओं का संगठन है। इस अवसर पर बात-चीत के दौरान डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि जो समाज इतिहास नही जानता वह बेहतर कल का निर्माण आसानी से नही कर सकता है। वास्तव में इतिहास तथ्यों प्रमाणों व वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर होना आवश्यक है। इतिहास के क्षेत्रों में बड़े इतिहासकारो की संगत ने इतिहास के प्रति रूचि पैदा की है। जिसका श्रेय हमारे गुरु प्रो.एस. एन. आर.रिजवी को जाता है। डॉ. भारती द्वारा इतिहास के क्षेत्र में बहुत सी किताबे प्रकाशित हैं। तथा इनके शोध पत्र व लेख अन्तराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व स्थानीय पत्र- पत्रिकाओं में छपते रहते हैं।
इस अधिवेशन सत्र का संचालन लोकल सेक्रेटरी डॉ. पूनम चौधरी ने किया। डॉ. भारती के ज्वाइंट सेक्रेटरी बनने से जनपद में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

