कौन बनेगा मऊ जनपद का भाजपा जिलाध्यक्ष ?
मऊ। भारतीय जनता पार्टी का मऊ जिले का जिलाध्यक्ष कौन बनेगा इसको लेकर आज जिले में काफी गहमागहमी रही। वैसे तो नये चुनावी प्रक्रिया में जिला अध्यक्ष पद पर 24 व प्रांतीय परिषद के 08 उम्मीदवारों ने अपने अपने प्रस्तावकों के साथ अपना नामांकन किया।
कुछ दावेदार तो अपने लिए प्रस्तावक ढूंढ लिए तो बहुतेरे को प्रस्तावक ढूंढने में नाकों चना चबाना पड़ा। बुधवार को 11 बजे से नामांकन पत्र मिलने का समय होते ही जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने अपने पार्टी कार्यालय पर पंहुचने लगे।
नामांकन का अंतिम समय होने के कारण दोपहर 1 बजे तक उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिलाध्यक्ष के पद पर गनेश सिंह, दुर्ग विजय राय, आनन्द प्रताप सिंह, अखिलेश तिवारी, सत्य मित्र सिंह दिनेश, अरिजीत सिंह, सुनील कुमार दुबे उर्फ सोनू, जलज सिंह, प्रवीण गुुप्ता,
विनोद वर्मा, राकेश कुमार मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मौर्या, दिवाकर मिश्रा, दिनेश राय, धनन्जय सिंह, आनंद सिंह रैकवार, प्रहलाद वर्मा, संजय कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, संजय सिंह, अजित कुमार वर्मा उर्फ राजू, सरज नाथ शास्त्री, रविन्द्र सिंह व दिनेश भारती तथा प्रान्तीय परिषद के पद पर डा. अलका राय, भाष्कर निषाद, हरेंद्र कुमार प्रजापति, जयशंकर प्रसाद, दया प्रकाश सिंह तोमर, आनन्द सिंह गुड्डू, दिनेश कुमार गुप्ता, जनार्दन मिश्रा, संतोष कुमार वर्मा आदि ने अपना-अपना नामांकन किया।
उधर सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित जिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का आना-जाना जारी रहा। नामांकन प्रकिया खत्म होने के बाद नए जिलाध्यक्ष बनने के लिए तरह-तरह के दावे भी किए रहे है।
नामांकन के समय सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर काफी गहमागहमी रही। पुलिस प्रशासन द्वारा भी यातायात पुलिस के साथ पुलिस की एक टोली तैनात की गई थी इसके अलावा बैरिकेडिंग की व्यवस्था थी। सुबह से ही भाजपा कार्यालय पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगने लगा भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एच एन सिंह, विधायक विजय राजभर, जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय राय, डा. एचएन सिंह पटेल, मनोज राय, डिंपल जायसवाल , रमेश राय आदि मौजूद रहे।

