अपना जिलाखास-मेहमान

डॉ0 राहुल कुमार ने दिया शारदा देवी को नया जीवन

मऊ। कहते हैं मनुष्य का जीवन भगवान बनाता है लेकिन जीवन को सुदृढ़ रूप से चलाने में एक महत्वपूर्ण भमिका एक डॉक्टर का ही होता है इसलिए डॉक्टरों को लोग भगवान का दूसरा रूप मानते हैं,जिसप्रकार से एक मशीन अपना काम करना बंद कर देती है तो एक कारीगर ही है जो इसे ठीक से पुनः चलता है उसी प्रकार जब यह शरीर रूपी मशीन काम करना बंद करती है तो एक डॉक्टर ही है ठीक तरह चलता है ।
हम आज आपको एक ऐसा चिकित्सक के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने एक ऐसी मरीज को नया जीवन दिया जो अपने से पूरी तरह से निराश हो चुकी थी कि अब मैं कभी इस जमीन पर अपने से पैर रखकर खड़ा हो सकूँगी।लेकिन मऊ जनपद के एक छोटे से शहर में स्थित शारदा नारायन हॉस्पिटल के हड्डी रोग विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ0 राहुल कुमार व क्रिटिकल केअर स्पेसलिस्ट डॉ0 सुजीत सिंह ने मिलकर शारदा देवी,उम्र 60 साल जो खुरहट के पास सोनिसा गांव की रहने वाली थी। जिनका अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा बहुत ही कम चीरा लगाकर बहुत ही कम खर्च में घुटना प्रत्यारोपण कर इस मरीज को नया जीवन दे दिया जो ऑपरेशन के 5 दिन बाद से अपने सहारे चलने लगी जब शारदा देवी से बात किया गया तो उनका खुशी का कोई ठिकाना नही रहा उन्होंने ने बताया कि डॉ0 राहुल मेरे लिए भगवान है जिनके अथक प्रयास से मैं आज अपने पैर पर खड़ा होकर चलना शुरू कर दिया। मैं इस हॉस्पिटल व डॉ0 राहुल कुमार को धन्यवाद देने के साथ आशीर्वाद भी देती हूं, मुझे पूरा विश्वाश है कि  ये दोनों लोग इस छोटे से शहर में आने वाले भविष्य में बहुत कुछ लोगों को करके देंगे जिसकी हम लोग कल्पना नही कर सकते है।हम आपको बता दें कि डॉ0 राहुल कुमार अबतक 150 से ज्यादा मरीजों का रीड़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन बहुत ही कम चीरा लगाकर ब्लड रहित किया है और सभी मरीज अपने को बहुत ही खुशी अनुभव कर रहे है।डॉ0 कुमार द्वारा किये जा रहे कार्य की बहुत ही बड़ी चर्चा पूरे जनपद में हो रही है,और  लोगों का यही कहना है कि डॉ0 कुमार इस जनपद को एक नया आयाम दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *