चर्चा में

होमगार्डो की नौकरी समाप्ति पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह मैसेज

यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी द्वारा होमगार्डो की सेवा समाप्ति के फरमान के बाद सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ अलग अलग अंदाज में खुब फब्तियां कसीं जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इन कमेंट्स में आज एक कमेन्ट की खूब चर्चा हो रही है।

सरकार भले हमें एक पैसा डीए न दे,बोनस न दे, दीपावली से पहले तनख़ाह न दे,पर मेरे होमगार्ड भाईयों, शिक्षकों की नौकरी न छीने। खजाने में धन कमाने हो तो तनख़ाह ही न दे पर किसी गरीब की रोजी रोटी न छीने।

…ए कैसी गरीबी है कि एक तरफ डीए बढ़ रहा है, बोनस मिल रही है, दूसरी तरफ नौकरी छिन रही है। सरकारी प्रतिष्ठानों को बंद किया जा रहा है। देश अचानक गरीब कैसे हो गया। अच्छे दिन कहां गये, कब आयेंगे, किसके लिए आयेंगे। धिक्कार है ऐसी होली दीवाली और दशहरा को।
मुझे नहीं मनाना ऐसा त्योहार। जहां एक भाई आंसू बहाता हो, दूसरा खुशियाँ कैसे मनाएगा।

ऐसी दिवाली का मैं बहिष्कार करता हूं।

हुक्मरानों से निवेदन है कि मत बांटो इस देश की जनता को।

देश में गरीबी है तो विधायक, सांसद, मंत्रियों के भत्ते कम क्यो नही करते, विदेश यात्रा पर प्रतिबंध क्यो नही लगाते, खर्चीली रैलियों पर अंकुश क्यो नही लगाते।

ऐसी ही मजबूरी है तो सांसदों, विधायकों और मंत्रियों की संख्या कम क्यो नही करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *