अपना जिला

गाँधी जयन्ती के अवसर पर नगर पालिका द्वारा ‘‘फिट इण्डिया प्लागिंग रन‘‘ का आयोजन 

■ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित

■ गाँधी जी ने अहिन्सा के मार्ग पर चलकर देश को अंग्रेजो के चंगुल से दिलाई थी मुक्ति -तय्यब पालकी

मऊनाथ भंजन। 2 अक्टूबर गाँधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर शासनादेश के अनुपालन में पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी के अगुवायी में नगर पालिका द्वारा ‘‘फिट इण्डिया प्लागिंग रन‘‘  के तहत मिर्ज़ाहादीपुरा चैक से पालिका कार्यालय तक एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो द्वारा जागिंग करते हुए रास्ते में पड़े प्लास्टिक व कचरों को जमा किया गया।  इस रैली में सम्मानित सभासदगण, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, पालिका के कर्मचारियों व अधिकारियों एवं पालकी सोशल ग्रुप, रोटरी क्लब, सिटी स्पोर्टिंग क्लब, अंसार स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों एवं सदस्यगण के इलावा बड़ी संख्या में शहर के सम्भ्रांत लोग व नगरवासी शामिल हुये।
रैली के उपरान्त नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी ने प्रातः 8 बजे झण्डारोहण किया। झण्डारोहण कर राष्ट्रगान के पश्चात् राष्ट्रपिता करमचन्द गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी व ‘‘फिट इण्डिया प्लागिंग रन‘‘ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों/संगठनो को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवर पर पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी के प्रत्येक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने गाँधी जी के कारनामों को बताते हुये कहा कि मोहन दास करम चन्द गाँधी भारत के प्रमुख नेता थे, जिन्होंने जनता के मौलिक अधिकारों एवं उनको स्वतन्तत्रा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में काफी मदद की। उनका मानना था कि यदि किसान मजबूत हुआ तो देश को मजबूती मिलेगी। आज ये दोंनों राजनेता हमारे बीच नहीं हैं पर उनके द्वारा दिया गया संदेश हमारे बीच मौजूद है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गाँधी ने जिस भारत का सपना देखा था उस में आजादी के साथ राजनैतिक पारदर्शिता और स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी शामिल थी जिसे हमें एक साथ मिलकर क्रिया रूप देना है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने स्तर से नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर रखना चाहिये। श्री पालकी नें ‘‘फिट इण्डिया प्लागिंग रन‘‘ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस का मुख्य उद्देश्य शरीर को स्वस्थ व पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। 


श्री पालकी ने आगे कहा कि भारत की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को अंग्रेजो के चंगुल से भी मुक्त कराया था। यह समुचे विश्व के लिये एक अद्वितीय एवं अत्यन्त महत्वपूर्ण संदेश है जो आज के अशान्तिपूर्ण वातावरण में पूरे विश्व के लिये अनुकरणीय है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हमारा कर्तब्य है कि हम हर प्रकार की सामाजिक बुराइयों एवं गन्दगियों को दूर कर भारत में स्वच्छ समाज की स्थापना करें, और इसके लिये हमें राष्ट्रपिता गाँधी जी की सीख एवं उनके आदर्शें का पालन करना होगा। श्री पालकी ने कहा कि हमें अपने कार्याें एवं कर्तब्यों की समीक्षा करने की आवश्यकता है ताकि हम सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक मूल्यों को समझ एवं अपना कर देश की समृद्धि में आने वाली रूकावट को दूर कर सकें। पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरुक करते हुए कहा कि इस्लाम में सफाई को निस्फ (आधा) ईमान बताया गया है। गाँधी जी का भी सफाई को लेकर ऐसा ही विचार था। उन्होंने कहा कि हमें पूरे नगर को साफ रखने के लिये खुद से तैयार रहना चाहिये क्यों कि बेहतर समाज की स्थापना में सफाई का बहुत बड़ा योगदान है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित शौचालय निर्माण कार्य के लक्ष्य को पालिका द्वारा पूर्ण कर लिया गया है तथा नगर को खुले मे शौच से मुक्त कर दिया गया है, उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे खुले में शौच न करें, शौच हेतु शौचालय का ही प्रयोग करें, कूड़े-कचरों को इधर उधर न फेंके बल्कि इसे पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही डालें ताकि पूरा नगर साफ सुथरा बना रहे, प्लास्टिक के उपयोग का बहिष्कार करे क्यों कि इसके प्रयोग से हमारे स्वास्थ्य, वातावरण एवं जमीन की उर्वरक क्षमता को लगातार आघात पहुँच रहा है। इस लिये हम जनता से अपील करते हैं कि आप सामान लाने लेजाने में प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग न कर अपने साथ कपड़े का थैला ले जायें। 
इस मौके पर सम्मानित सभासदगण, गोरखनाथ, शहरयार फिरोज़ अहमद सब्बु, मुनौवर अब्दुल गफुर, अधिशासी अधिकारी ंसंजय कुमार मिश्रा, जे0ई-पी0एन0 मिश्रा, सफाई निरीक्षक सत्य प्रकाश व नरेश कुमार, राजस्व निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी, चन्द्रिका प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, पालिका के समस्त सफाई नायक व कर्मचारियों के अतिरिक्त मुगलपुरा जूनियर हाई स्कूल के बच्चे, अध्यापक, पालकी सोशल ग्रुप, रोटरी क्लब, सिटी स्पोर्टिंग क्लब, अंसार स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों एवं सदस्यगण के इलावा स्कूली बच्चे मौजूद रहे तथा संचालन परशुराम पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *