अपना जिला

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर Fit India Run के तहत Plogging Run का आयोजन

मऊ । केंद्रीय विद्यालय मऊ में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के निर्देशानुसार Fit India Run के तहत Plogging Run का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा कुछ अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः कालीन प्रार्थना के साथ हुआ तथा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य किरन बाला ने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर समय अपने आसपास की साफ सफाई करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। कभी भी सफाई करने से हिचकना नहीं चाहिए। विद्यार्थियों के एक समूह द्वारा वैष्णव जन तो तेने कहिए….गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। सभा के पश्चात Fit India Run कार्यक्रम के तहत Plogging Run को प्रारंभ किया गया। जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें विद्यार्थियों को दो समूहों में विभाजित किया गया। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने 500 मीटर की दौड़ पूरी की। माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने 2 किलोमीटर की दौड़ तथा उच्च माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दौड़ के साथ बच्चों ने आसपास की साफ-सफाई भी की। दौड़ पूरी कर सभी विद्यार्थी तथा अभिभावक शिक्षकों के साथ वापस विद्यालय परिसर में लौटे। जहां हाथ धुलने के बाद उन्हें अल्पाहार दिया गया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *