हम आप के लिए लड़ रहे और आप दूसरों के लिए लड़ रहे हैं : ओमप्रकाश राजभर
अम्बेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जलालपुर के रामलीला मैदान में आयोजित पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वंचित बहुजन समाज एकता विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम आप के लिए लड़ रहे हैं आप दूसरों के लिए लड़ रहे हैं। आजादी के 73 साल बाद भी अपने अधिकार से जो जातियां वंचित हैं जैसे अर्कवंशी, आरक, नाई, पाल, कुम्हार, प्रजापति, लोहार, बिंद, मल्लाह, केवट, नट, राजभर, गोड़, बारी, चौहान, कश्यप, मौर्या, पटेल, धोबी, बांसफोर, पासी, मुसलमान आदि हैं। श्री राजभर ने कहा कि हमारी मांगों में स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा लागू कराना, प्राथमिक विद्यालय से तकनीकि शिक्षा लागू कराना, वैश्य आयोग एवं सुरक्षा फोर्स का गठन, शिक्षा को राष्ट्रीयकरण कराना, समाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू कराना, यूपी में गुजरात व बिहार के तर्ज पर शराब बंद कराना, पिछड़ी जाति को पंचायत चुनाव की तरह लोकसभा व विधानसभा में आरक्षण लागू कराना, प्रत्येक जनपद में सामान्य पाति, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क आईएएस व आईपीएस की कोचिंग की व्यवस्था कराना, प्रदेश का चार भागों में मध्यांचल, पूर्वांचल, हरित प्रदेश, बुंदेलखंड में विभाजित कराना है। पिछड़ी जाति की आबादी 52 प्रतिशत है इसलिए पिछड़ी जाति के 27% आरक्षण को बढ़ाकर 52 प्रतिशत आरक्षण लागू कराना है।
श्री राजभर ने आगे कहा कि वह गठबंधन को लेकर किसी नेता के संपर्क में नहीं है उन्होंने कहा मैं जनता के संपर्क में रहता हूं जिनके पास वोट है। वही कानून व्यवस्था पर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों से इस सरकार में 5 गुना ज्यादा भ्रष्टाचार बड़ा है। यह बात मैंने उस वक्त भी कही थी जब मेरी पार्टी का गठबंधन मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी यानी कि भारतीय जनता पार्टी से थी, इतना ही नहीं उन्होंने मौजूदा सरकार पर यह भी आरोप लगाया है कि पिछली सरकारों में थाने पर 500 लेकर काम होते थे तो इस सरकार में 5000 से 10000 आम जनता से वसूले जा रहे हैं। अब योगी सरकार के सारे दावों की पोल खुलती नजर आ रही है उ.प्र.के विभिन्न जनपदों में इंटर, हाईस्कूल टॉप करने वाले बच्चों को ख़ुद मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा मेधावियों को दिए गए ‘चेक’ही अब बाउंस हो रहे हैं.भ्रष्ट भाजपा सरकार ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का मनोबल कमजोर कर दिया है । जल्द बच्चो के खाते में पैसा नही गया तो नौजवानों के हक के लिए आंदोलन करेगी। इस मौके पर अरविद राजभर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, अरुन राजभर राष्ट्रीय महासचिव, महेंद्र राजभर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ बलिराज राजभर, राणा जी प्रताप सिंह इंजीनियर विजय नाथ, अमरमणि कश्यप,राजेश पाल, राजमती निषाद, रमाकांत कश्यप शशि कला राजभर,आदि लोग उपस्थित रहे।

