अपना जिलाखास-मेहमान

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मऊ प्रथम आगमन पर जमकर स्वागत

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का प्रथम आगमन जनपद में हुआ। प्रातः ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलमालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार ब्यक्त करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वाहन किया।
स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने गाजीपुर तिराहे पर स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। प्रतिमा के साज सज्जा व रंग रोगन की जिम्मेदारी युवा नेता सत्य मित्र सिंह दिनेश ने निभाया। इसके के बाद संगठनात्मक चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक स्थानीय प्लाजा में निर्धारित भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला सम्पन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने घोसी कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित होने के बाद घोसी प्रस्थान करते हुए रास्ते मे भीटी चौराहे पर स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तथा बलिया मोड़ स्थित सरदार पटेल की विशालकाय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत के लिए इकट्ठा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
जिसमे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान, विधायक श्रीराम सोनकर, प्रदेशउपाध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल, प्रदेशमंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, रमेश राय, आनन्द प्रताप सिंह, गनेेेश सिंह, सत्य मित्र सिंह दिनेश, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, राकेश तिवारी, सुनील दूबे सोनू, मृत्युन्जय द्विवेदी, रविन्द्र सिंह, डिम्पल जायसवाल, विनोद गुप्ता,  जिला मीडिया प्रभारीकृष्ण कान्त राय सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *