अपना जिलाखास-मेहमान

मायावती ने घोसी से कयूम अंसारी को बनाया बसपा प्रत्याशी

बसपा कार्यालय में बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। देश भर से आए प्रतिनिधियों ने मायावती को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। बैठक में विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर लगी मुहर। इसके अलावा मायावती अब नए सिरे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित करेंगी।
बैठक में यह तय किया गया कि बसपा विधानसभा उपचुनाव में सभी 13 सीटों पर लड़ेगी। जिसमें मऊ जनपद के घोसी से कयूम अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। ये घोसी नगर पंचायत की अध्यक्ष शाकिया खातून के पति हैं । इसके अलावा,

मीरपुर-नौशाद अली
जैदपुर (बाराबंकी)-अखिलेश अम्बेडकर
मानिकपुर (चित्रकूट)- राज नारायण निराला
प्रतापगढ़-रणजीत सिंह पटेल
बलहा (बहराइच)- रमेश गौतम
टुंडला-सुनील चित्तौर
रामपुर सदर-जुबेर अहमद
एगलस-अभय कुमार
लखनऊ कैंट -अरुण द्विवेदी
गोविंद नगर (कानपुर)- देवी प्रसाद तिवारी
जलालपुर और गंगोह बाद में घोषित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *