भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मऊ आगमन को लेकर बैठक
मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कल बुधवार को हो रहे आगमन के मद्देनजर सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना के भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । बैठक में विधायक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन है। वह न केवल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे बल्कि उनकी समस्याओं से भी रूबरू होंगे। हम सभी यह दृढ निश्चय कर लें कि अपने अध्यक्ष का स्वागत इतना भव्य व सुव्यवस्थित तरीके से करें कि वे हमारे स्वागत से वह अभिभूत हो जाएं व यह एक उदाहरण बन जाए।वह कार्यकर्ताओं के बेहद ही करीब रहने वाले अध्यक्ष है। संगठन का काफी पुराना अनुभव है।अत: हम सभी को उनसे मार्गदर्शन लेते हुए आगे बढ़ना है। योग्य संगठन से ही योग्य सरकार की नींव पड़ती है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जनपद मुख्यालाय पर समय से पहुंचे।सबसे पहले मऊ रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।इस के बाद जनपद में तय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध शिकायत की जाएगी। निष्पक्ष भाव से पीड़ितों को न्याय दिलाना एवं केंद्र व् राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।इसमें किसी भी विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी शिथिलता बरत,रहा है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित करने की आवश्यकता है ।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, पप्पू सिंह, सुनील सिंह, सोनू सिंह प्रधान,रितुराज सोनकर, भागराज सोनकर,सूरज सिंह, सुदर्शन सोनकर, मुकेश आदि लोग उपस्थित थे।

