बाबा बर्फानी का गुफा व हिमलिंग तैयार, कुछ देर बाद भक्तों के दर्शनार्थ खुलेगा
मऊ। श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट के परिसर में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, नपा अध्यक्ष तैय्यब पालकी द्वारा अपराहन वृक्षारोपण किया जाएगा और 3:00 बजे बाबा बर्फानी के गुफा और श्रावणी मेले का शुभारंभ किया जाएगा यहां पर पौधारोपण लगाने की तैयारी की जा चुकी है।

संस्था के निदेशक प्रदीप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने मऊ के सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों तथा जनमानस को इस कार्य में शामिल होने की अपील किया है तथा कहा है कि यह कार्य धर्म के साथ साथ पर्यावरण को बचाने का भी है इसमें हम लोगों को मिलकर एकजुटता दिखानी होगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी बाबा बर्फानी का गुफा शिवलिंग बंद कर तैयार होने के अंतिम चरण में है समिति के कार्यकर्ता पदाधिकारी भक्तों के दर्शनार्थ इसे अंतिम रूप देने में जी जान से लगे हुए हैं। वही नगर पालिका के तरफ से साफ सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम के तहत महिला पुलिसकर्मी सहित पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। विशालकाय मंदिर के नीचे बनने वाले इस गुफा में 151 बर्फ की सिल्लियों का प्रयोग करके श्री अमरनाथ का माडल बनाया गया है। इसके अलावा विशेष तरीके से पहाड़ बना कर उसमें गुफा बनाकर लोगों के दर्शनार्थ खोला जाएगा।



