अपना जिला

वर्तमान सरकार छात्र, नौवजवानों का कर रही है उत्पीड़न : दिलीप

मऊ।  9 अगस्त 2019 क्रान्ति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के आवाहन पर एक दिवसीय धरना में छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में छात्र सभा पदाधिकारी व छात्र नेताओ द्वारा गाजीपुर तिराहे से कार्यक्रम स्थल तक सैकड़ो साथियों के साथ जोरदार उपस्तिथि दर्ज किया गया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार छात्र नौवजवानों का उत्पीड़न किया जा रहा है,छात्र संघो के चुनाव बन्द करना प्रदेश सरकार के छात्र विरोधी मानसिकता प्रदर्शित होती है।समाजवादी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार में हर वर्ग वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है,सभी वर्गों में असंतोष व्याप्त है।प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूर्ण रूप से जनविरोधी है।धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छात्र नेता अभय यादव, दीपक यादव,अशोक मिश्रा, कृष्णा यादव, नासिर, कलीम, मुलायम, रामविनय, शुभम, शैलेश, चन्द्रविजय, सचिन, पीयूष, श्रीकांत, सूरज, नीरज आदि लोग पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *