अपना जिलाचर्चा में

मऊ में 11 अगस्त को करिए बाबा बर्फानी का दर्शन, पहाड़ व गुफा का निर्माण शुरू

मऊ। श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट के तत्वाधान हर वर्ष की भांति अबकीबार भी सावन मास में श्रावणी मेला का आयोजन 11 अगस्त को किया गया है। मऊ में ही बाबा बर्फानी का दर्शन कराने के लिए कृत संकल्पित अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा निर्माणाधीन विशालकाय मंदिर को पहाड़ का रूप देने के साथ गुफा की तैयारी जोरों से शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद 11 अगस्त को अपराहन 2:00 बजे से ही 151 बर्फ की सिल्लियों से बनने वाले बाबा बर्फानी के विशाल हिमलिंग को बनकर तैयार हो जाएगा।
तत्पश्चात श्रद्धालुओं व भक्तों के दर्शनार्थ खोला जाएगा।
साथ ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तैय्यब पालकी के दिशा निर्देश पर मंदिर परिसर एवं सड़कों की सफाई एवं इंटरलॉकिंग मरम्मत कार्य जोरों से चल रहा है। यहां पर लगने वाले श्रावणी मेले का नगर पालिका परिषद के ईओ संजय कुमार मिश्र अपने दल बल के साथ आकर जायजा भी लिया।
तमसा नदी के पावन तट पर श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट के परिसर में श्रावणी मेले में 151 बर्फ की सिल्लियों से बाबा बर्फानी के शिवलिंग के दर्शनार्थ पूजन करके सुभारम्भ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के करकमलों द्वारा किया जाना है। इसी दिन तमसा नदी के तट एवं मंदिर परिसर में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमरनाथ सेवा समिति के देवेंद्र मोहन सिंह, प्रदीप सिंह, उमेश सिंह, कल्याण सिंह, दिनेश गुप्ता, अजय कुमार सिंह, लाल बहादुर चौहान, हरीश चंद्र मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया, रामबदन, संजीव कुमार, मुकेश चौधरी, जय प्रकाश प्रजापति, शिव कुमार, मुकेश चौधरी, राम सकल चौहान, शशि कुमार एवं सुनील बरनवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *