मऊ के कृष्ण चंद राय शर्मा की पदोन्नति
मऊ जिले के दोहरीघाट के धनौली गांव के रहने वाले कृष्ण चंद राय शर्मा ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है…अब उनकी पहचान उत्तर प्रदेश सरकार में संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग के रूप में होगी…शिक्षा विभाग में उनके बेहतरीन कार्यों और उच्च शिक्षा विभाग में उनकी नई नीतियों को देखते हुए…उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी पदोन्नति करने का फैसला किया है अब उन्हें शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है, इससे पहले कृष्ण चंद राय शर्मा ने इसी विभाग में उप-सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दी, शिक्षा विभाग से पहले वो नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण विभाग में उप सचिव के पद पर काम कर चुके हैं…कृष्ण चंद राय शर्मा लम्बे समय से लखनऊ में निवास कर रहे हैं.. उनके 2 पुत्र हैं एक भारतीय नेवी में कार्यरत थे दूसरे दिल्ली में चाइना साउथर्न एयरलाइन के जनरल मैनेजर हैं…अपना मऊ की टीम उनकी सफलता को देखते हुए…उनको शुभकानाएं देती है.

