मान्यता प्राप्त पत्रकार मऊ के ऋषिकेश पाण्डेय अध्यक्ष व आनन्द कुमार महामंत्री बने
■ राहुल सिंह व अमित त्रिपाठी उपाध्यक्ष, विनोद सिंह संगठन मंत्री व डा. आजाद नोमानी को कोषाध्यक्ष चुना गया
मऊ। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त जनपद के पत्रकारों की बैठक रविवार को नगर के पीडब्लूडी के डाकबंगले में सुनगुन अखबार के सम्पादक बीसी त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन जनपद मऊ संगठन बना कर पत्रकारों के समस्याओं व उत्थान के साथ-साथ शासन व प्रशासन स्तर से मिलने वाली सभी सुविधाओं को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से आज हिंदी दैनिक के अखबार के ब्यूरोचीफ ऋषिकेश पाण्डेय को अध्यक्ष, राहुल सिंह व अमित कुमार त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, आनन्द कुमार को महामंत्री, विनोद सिंह को संगठन मंत्री व डा. आजाद नोमानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। 
बैठक में पत्रकार हितों की भी चर्चा हुई। समय समय पर पत्रकारों को आने वाली समस्याओं का भी संज्ञान लेकर उसका हल निकालने का प्रयास किया जायेगा।
बैठक में डा. सुधाकर पाण्डेय, डा. जयप्रकाश यादव, नागेन्द्र राय, रवींद्र सैनी, मसूद अहमद, हरिओम राय आदि पत्रकारगण उपस्थित रहे।

