अपना जिला

हत्या के आरोपी को पुलिस ने एक दिन में किया गिरफ्तार

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लग्गूपुर चट्टी पर बुधवार की रात्रि में शराब पीने केे पश्चात किसी बात को लेकर राजेंद्र चौहान निवासी कमालपुर एवं सूबेदार पुत्र तिलस्वा के बीच आपस में हुई कहासुनी तत्पश्चात लाठी डंडे से किए गये वार में 45 वर्षीय राजेंद्र चौहान निवासी कमालपुर पहाड़पुर तहसील मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ की मौके पर मौत हो गयी थी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में कर कोतवाली लाई तथा पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था।
मृतका की पत्नी श्रीमती शैलेश देवी द्वारा तिलस्वा गांव के सूबेदार पुत्र बालकरण के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जिस पर तत्परता दिखाते हुए नवागत कोतवाल मोहम्दाबाद गोहना चंद्र भास्कर द्विवेदी एवं एसएसआई भगत सिंह यादव ने अपने हमराहीओं के साथ गुरुवार की रात में दबिश देकर तिलस्वा मोड़ से आरोपी सूबेदार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *