अपना जिलाखास-मेहमान

इनरव्हील क्लब मऊ की डॉ कुसुम वर्मा अध्यक्ष व डॉ रुचिका मिश्रा सचिव बनी

मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ नाथ भंजन का चुनाव इंस्टालेशन सेरेमनी के साथ बुधवार को सम्पन्न हुुआ। जिसमें जनपद की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कुसुम वर्मा को अध्यक्ष व डॉ रुचिका मिश्रा को सचिव चुना गया। इसकेे साथ ही नये पदाधिकारियों के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 28 में से 24 उपस्थित मेंबर्स के समक्ष ” टूगेदर वी कैन थीम” (togather we can” theme) पर विस्तृत विचार रखे गए साथ ही मिशन ममता ओर्फ़न फ्री इंडिया से संबंधित विषय पर चर्चा की गई। सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई के अंतर्गत आने वाले प्रोजेक्ट्स से अवगत करवाया गया।
क्लब ने अपने सत्र के पहले प्रोजेक्ट में स्थानीय डी. ए. वी. विद्यालय (यू .पी. बोर्ड) के हाईस्कूल तथा इंटर में सर्वाधिक नंबर लाने वाले 4 मेधावी छात्र छात्राओं को मोमेंटो तथा 500/- की धन राशि के साथ सम्मानित करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।
साथ ही पौधारोपण के साथ वातावरण को बचाने तथा हरा भरा रखने का संदेश दिया। तथा लोगोों ने एक स्वर में कहा कि आने वाले समय मे भी हम इसी तरह प्रयासरत रहेंगे। इसके साथ ही विशेष सम्मान के तहत क्लब ने अपनी 10 वरिष्ठ मेंबर्स को अंगवस्त्रम के साथ सम्मानित करके उनसे समय समय पर उचित मार्गदर्शन का वादा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *