मऊ रोटी बैंक ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौध लगाने की मुहिम चलाई
मऊ। शहर की समाजिक संस्था मऊ रोटी बैंक ने भूखों को भोजन देने के साथ साथ ही अब पर्यावरण को बचाने के लिए पौध लगाने की मुहिम चलाई है। जिसका शुभारंभ जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के सामने किया गया। इस कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हम मिनरल पानी की बोतल के साथ साथ आक्सीजन का सिलिंडर भी साथ साथ लेकर चलना होगा। इस समारोह को संबोधित करते हुए सी एम एस डॉ बी कुमार ने कहा कि मऊ रोटी बैंक ने पौधारोपण कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।
मऊ रोटी बैंक के एमडी अमरनाथ ने कहा कि वृक्ष लगाने के महत्व को इसी बात से समझा है कि आज कोई छाया में बैठा है क्योंकि किसी ने बहुत समय पहले एक पेड़ लगाया था एक पेड़ अपने फल एवं छाया के वजह से जाना जाता है एक आदमी अपने कर्मो से जिस प्रकार अच्छे कर्म कभी भी समाज से लुप्त नहीं हो सकते उसी प्रकार वृक्ष से होने वाले लाभ कभी भी लुप्त नहीं हो सकते रोटी बैंक के अभिषेक मद्धेशिया जी ने बताया कि यह कार्यक्रम पांच हफ्तों तक प्रत्येक रविवार को शहर विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा और इसकी देखभाल भी रोटी बैंक के सदस्यों द्वारा किया जाएगा अंत में रोटी बैंक के संरक्षक हबीबुल्लाह टांडवी ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डा रामगोपाल गुप्त, आंनद गुप्ता, अखिलेश यादव, गामा यादव, धनेश शर्मा, दीपक गुप्ता, केशरी नंद वर्मा, प्रवीण पांडेय, आदेश श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, गौरव, राजेश, रोहित पटेल, अनिल शर्मा, गणेश गुप्ता,संदीप बरनवाल, रामप्रसाद, आदि पचासों की संख्या में मऊ रोटी बैंक के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

