अपना जिला

बसपा सांसद अतुल राय का वाराणसी कोर्ट में आत्म-समर्पण

वाराणसी। घोसी लोकसभा के बसपा सांसद अतुल कुमार सिंह अतुल राय ने शनिवार को वाराणसी की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया है। सांसद अतुल राय के खिलाफ बलिया की एक युवती ने रेप व धोखाधड़ी और धमकी देने समेत कई धाराओं में केस उस समय दर्ज कराया था जब वे घोसी से बसपा के सिम्बल पर नामांकन करने के बाद मऊ की जनता के अदालत में अपने लिए समर्थन मांग रहे थे।
इस मामले में अतुल राय स्थानीय अदालत से लेकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक का चक्कर लगाये, लेकिन अतुल राय को सभी अदालतों ने अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था।
शनिवार को यूपी के 70- घोसी लोकसभा सीट से बीएसपी के नवनिर्वाचित सांसद अतुल राय ने वाराणसी में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, आशुतोष तिवारी की की अदालत में समर्पण कर दिया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के घोसी लोकसभा सीट से बीएसपी के सांसद अतुल राय की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद अतुल राय ने अपनी याचिका वापस ले ली थी बता दें कि इस मामले में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।
अतुल कुमार राय पर बलिया की एक युवती ने रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है. युवती ने बनारस के लंका थाने में अतुल कुमार राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, अतुल राय युवती को लंका स्थित एक अपार्टमेंट में झांसा देकर ले गए और उनका यौन शोषण किया। युवती ने उनपर यह आरोप भी लगाया है कि बसपा नेता ने दुष्कर्म की घटना के बाद उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाते रहे।
बता दें कि बीएसपी के अतुल राय ने बीजेपी के हरिनारायण राजभर को 1,22,018 हजार मतों से हराया था। आत्म समर्पण के बाद घोसी के सांसद अतुल राय को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *