कैंडल मार्च निकाल ट्विंकल शर्मा को दी श्रद्धांजलि
मऊ। नगर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अलीगढ़ में छोटी बच्ची ट्विंकल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने सम्बोधन में मऊ नगर अध्यक्ष प्रवीण बरनवाल ने कहा कि यह जघन्य अपराध है और ऐसे अपराधियों को ऐसी सजा हो जिससे अपराध करने से पहले डरें और सरकार से निवेदन किया कि इनको कठोर से कठोर सजा दी जाए।
सुनील विश्व हिंदू परिषद महामंत्री ने कहा कि अभी अभी कठुआ कांड वालों को केवल 5 साल की सजा दी गई क्या भरोसा जेल से छूटने के बाद ऐसा कांड नहीं करेंगे सरकार को चाहिए किन को कठोर से कठोर सजा दे या फांसी। बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख विशाल चौहान ने कहा कि अगर सरकार इनको सजा नहीं दे पा रही है तो बजरंग दल के हवाले कर दे इनको सजा बजरंग दल दे देगी साथ में उपस्थित लोग आलोक मयूर जीवन लाल चौहान और बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

