ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को एमएमडी विद्यालय के चेयरमैन ने किया विशाल भंडारे का आयोजन
■ पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए किया गया पौध रोपण
बिल्थरारोड/ बलिया। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों मे श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर ससना बहादुरपुर स्थित एम एम डी पब्लिक स्कूल, बापू फार्मेसी कॉलेज, होमियोपैथी हॉस्पिटल तथा बापू इंस्टीट्यूट ऑफ पालीटेक्निक के चेयरमैन प्रतीकराज सिंह द्वारा अखोप चट्टी स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान समूचा क्षेत्र धार्मिक श्रद्धा से सराबोर रहा। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन ने वृक्षारोपण भी किया।
अखोपचट्टी स्थित हनुमान मंदिर पर उक्त विद्यालयों के डायरेक्टर श्री सिंह द्वारा पूजन अर्चन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पर्यावरण के संरक्षण हेतु श्री सिंह ने वृक्षारोपण भी किया। कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। इस पुनीत कार्य को न करने वाले मनुष्य को उसकी आने वाली पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, कार्तिक भूषण, अर्जुन सिंह, पद्मदेव तिवारी, चुन्नू सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, मिठ्ठू सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

