अपना जिला

विद्युत विभाग ने की जगह-जगह चेकिंग, राजस्व भी वसूला

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान जो 1 जून से प्रारंभ होकर 30 जून तक निर्धारित किया गया है।जिसको लेकर शनिवार को अधिशासी अभियंता मऊ चंद्रबिंदु प्रकाश के निर्देश पर एसडीओ विद्युत एमके आर्य अपने टीम- जिसमे अवर अभियंता लालचंद यादव,राजेंद्र कुमार,राजेंद्र प्रसाद, अनुज कुमार सिंह,एसके गुप्ता, चंद्र भूषण आदि विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा मोहम्मदाबाद गोहना नगर स्थित विजयस्तंभ चौक, गोलवार टोला, शेखवाड़ा मे चेकिंग कर सात बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे तथा सात उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाने,चार उपभोक्ताओं के कनेक्सन घरेलू से कमर्शियल में परिवर्तन करने तथा मोहल्ला शेखवाड़ा स्थित मोहम्मद अहमद द्वारा 19247 रुपए बकाए बिलों का भुगतान न करने,अवैध रूप से विद्युत का उपभोग करते हुए पाए जाने पर टीम ने इनसे पेनाल्टी जमा कराया।
एसडीओ विद्युत मोहमदाबाद गोहना एम के आर्य ने निर्देश दिया कि अगर जांच के दौरान दोबारा अनियमितता पाई गई तो विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।जबकि बकाए के रूप में ₹330812 राजस्व भी प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *