अपना जिला

रैली निकालकर अस्थमा के प्रति किया गया जागरुक : डॉ संजय सिंह

मऊ। शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ में विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इस रैली का शुभारंभ प्रसिद्ध राम कथा वाचक परम पूजनीय श्री प्रेमभूषण जी महाराज द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता रैली को रवाना किया गया इस अवसर पर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ संजय सिंह व डॉ सुजीत सिंह डॉ राहुल कुमार ने भी भाग लिया इस रैली के अवसर पर डॉ संजय सिंह ने बताया कि दमा के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है हमारा प्रयास है कि दमा को जड़ से समाप्त किया जाए इसके लिए हम हमेशा कोशिश भी करते हैं और जागरूकता फैलाते हैं दमा वायु प्रदूषण ,धूम्रपान व दमा को देर से पहचानना ,मौसम में बदलाव इसके मुख्य कारण है एक अनुमान के मुताबिक स्थानीय डॉक्टर रोजाना औसतन करीब 40 मरीजों को अस्थमा की बीमारी से पीड़ित पाते हैं। इसमें से करीब 60 स्त्री से ज्यादा पुरुष होते हैं पिछले 1 वर्षों में अस्थमा के पीड़ित मरीजों की संख्या में औसतन 5 फ़ीसदी बढ़ोतरी देखी गई है लेकिन करीब 20 फ़ीसदी अस्थमा पीड़ित किशोरावस्था से पहले ही या किशोरावस्था के दौरान हो जा रहा है जिस को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने रैली के माध्यम से लोगों में दमा के प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दमा और इन हलेसन थेरेपी के प्रति लोगों को की धारणा बदलना भी जरूरी है इनहलेशन थेरेपी लोगों के जीवन पर दमा का प्रभाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए इसका अनुपालन महत्वपूर्ण है सांस के माध्यम से औषधिया लेने से भी सीधे फेफड़ों तक पहुंचती हैं लेकिन मरीजों को पूरा लाभ पाने के लिए लिखे गए उपचार को अपनाने की जरूरत है एवं अस्थमा जैसी दीर्घावधि बीमारी से निपटने के लिए लोगों को शिक्षित करने का प्रयास हम सभी को मिलकर अवश्य करना चाहिए अस्थमा के खिलाफ जीत के तरफ ले जाने का हरसंभव कोशिश करना चाहिए।

इस अवसर पर शिव कुमार सिंह, विपिन सिंह कुशवाहा, अमरनाथ सिंह, हरि ओम ,सुमित, दुर्गेश, जयप्रकाश, मुख्तार अली, मनीष शर्मा ,आलोक सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *