सनबीम स्कूल मुहम्मदाबाद के बच्चों ने सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम में लहराया परचम
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थित सनबीम सीनियर सेकंडरी स्कूल का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, जिसमे मीनाक्षी जायसवाल ने 90 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान पे रही, विपुल कुमार 89 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं शानवी जायसवाल 87 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पे रही साथ ही विद्यालय के पुरातन छात्र हर्ष अग्रवाल ने 95.8 % एवं पुरुषार्थ सिंह ने 91.8% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के चेयरमैन हृदयनारायण एडवोकेट और डायरेक्टर पंकज सिंह युवराज ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उत्कृष्ट छात्र एवं छात्राओं को माल्यार्पण कर एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुहम्मद आदिल, शक्ति श्याम आंनद, हृदयेश दुबे, शाहिद जमाल, अलफहद ज़फर एवं हसीबुर्रहमान ने समस्त छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

