अपना जिलाचर्चा में

रोटरी क्लब के मतदाता जागरूकता वाहन रैली को डीएम, एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

■ हरी झंडी दिखाने के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अपने-अपने आला अफसरों के साथ मतदाता जागरूकता रैली में हुए शामिल

मऊ। घोसी लोकसभा में 19 मई को शत-प्रतिशत मतदान करें निर्वाचन आयोग के अभियान को लेकर जिलाधिकारी के आह्वान पर गाजीपुर तिराहा से रोटरी क्लब मऊ की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता वाहन रैली को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली को रवाना करने के बाद सबसे बड़ी बात यह रही कि  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपने अपने  आला अधिकारियों के साथ इस रैली में अपने अपने वाहन से पूरे शहर में रैली के साथ चलते रहे। उन्होंने  न सिर्फ रैली के आयोजकों का मनोबल बढ़ाया बल्कि  उनके उत्साह को देख कर रैली समापन के बाद सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे  सामाजिक कार्यों के प्रति रोटरी के योगदान को भुला नहीं जा सकता ।

इसके पूर्व रैली स्थल गृहस्त प्लाजा के पास आयोजित रोटरी क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता गोष्ठी में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पानी के साथ बूथों पर जाकर मतदान कीजिए तदोपरांत अपने घर वापसी कीजिए। मतदान देश के लिए एक सर्वोच्च कार्य है। अपने अधिकारों की श्रेणी में मतदान मतदाता को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए और विषम परिस्थितियों की परवाह न करते हुए मतदान करना चाहिए । मतदान से ही एक अच्छी सरकार का गठन संभव है। साथ ही विकास के लिए जनप्रतिनिधि का भी चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे बड़े कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में मऊ का मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए हम सभी को मिलकर आम जनमानस को जागरूक करने की आवश्यकता है। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश में चुनाव कार्यक्रम चल रहे हैं । अंतिम चरण में 19 मई को मऊ के मतदाता मतदान करें। सिटी मजिस्ट्रेट सचान ने कहा कि मतदाता उत्सव के रूप में कार्यक्रम होना चाहिए, ताकि गांव-गांव की जनता को जागरूक किया जा सके। क्षेत्राधिकारी सदर आलोक जायसवाल ने कहा कि बूथों पर कतार देखकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि संयम से मतदान करें। रोटरी क्लब के संरक्षक डॉ एस एन खत्री ने भी मतदान मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया।
इनरव्हील की अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल एवं संरक्षक आशा खत्री ने भी महिलाओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की पुरजोर वकालत किया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष गिरिराज शरण, अग्रवाल सचिव आशीष अग्रवाल ने भी मतदाताओं को सुबह के समय मतदान करने का आवाहन किया। जबकि कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सचिव अजीत सिंह और संयोजक एवम रोटेरियन प्रदीप सिंह एडवोकेट ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए निरंतर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पूर्व स्टीकर लगाकर वाहनों पर चिपकाया गया। जन-जन में संदेश दिया गया कि मतदान अपना सुनिश्चित करें । कार्यक्रम में वाहन रैली में मुख्य रूप से जिला सूचना अधिकारी डा. जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुरली यादव आलोक खंडेलवाल, आशीष कुमार  जायसवाल , आनंद कुमार ,बृजेश, असगर अली ,डॉ अरविंद श्रीवास्तव श्रीवास्तव नम्रता श्रीवास्तव डॉक्टर जी एस अग्रवाल, विनोद वर्मा, सुशील अग्रवाल , सचिंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *