रोडवेज पर मारवाड़ी युवा मंच के युवको ने पिलाया शरबत व पानी
मऊ। मारवाड़ी युवा मंच मऊ शाखा द्वारा रविवार को मऊ रोडवेज पर अमृतधारा प्याऊ सेवा के कार्यक्रम के तहत लोगो को शर्बत व ठंडा पानी पिलाया गया। जिसमें अध्यक्ष बाबू लाल ने जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री अंकित खंडेलवाल कोषाध्यक्ष आदित्य गर्ग, एंथोनी अग्रवाल, अभिषेक थरड, दीपक अग्रवाल, सौरभ रूंगटा, रोहित परमानंदका, शिवम् परमानंदका, अभिषेक खंडेलवाल, अंकुर खंडेलवाल, शंकर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अमन थरड, गौरव परमानंद का आदि सम्मिलित रहे। मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों ने लोगों से 19 मई को मतदान करने की अपील की साथी स्वयं मतदान करने की शपथ ली।

