खास-मेहमानचर्चा में

घोसी से अतुल राय, गाजीपुर से अफजाल अंसारी सहित 16 प्रत्याशियों की सूची जारी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर रविवार को उत्तर प्रदेश के 16 लोकसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने सूची जारी करते हुए सभी लोकसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।
जिसमें घोसी लोकसभा से बसपा के युवा नेता अतुल राय को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गाजीपुर लोकसभा से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, लालगंज से संगीता, सलेमपुर से आर एस कुशवाहा, संत कबीर नगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, भदोही से रंगनाथ मिश्र, मछली शहर से टी. राम, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी, देवरिया से विनोद कुमार जायसवाल, बांसगांव से सदल प्रसाद, सुल्तानपुर चन्द्र भद्र सिंह, प्रतापगढ़ अशोक कुमार त्रिपाठी, अम्बेडकर नगर रितेश पाण्डेय, श्रावस्ती रामशिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज आफताब आलम को बसपा का अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।
घोसी लोकसभा से बसपा के युवा नेता अतुल राय जमनियां विधानसभा से 2017 में बसपा से लड़े थे। उन्हें भाजपा की सुनीता सिंह ने हराया था, यहां सपा के ओम प्रकाश सिंह तृतीय स्थान पर थे। अतुल राय गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बीरपुर गांव के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *