अभिनन्दन ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देकर अपने वीरता का लोहा मानने को मजबूर किया : गांधी
मऊ। युवाओं को सम्मान पाने और देश का मस्तक ऊॅचा करने के लिए अभिनन्दन जैसा वीर होना चाहिए जो चारो ओर से शत्रुओं से घिरे होने एवं गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी भारत माता की जय का नारा लगा कर शत्रु भूमि पर अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देकर अपने वीरता का लोहा मानने को मजबूर किया । भारत ऐसे वीर सपूतों की खान है देश को वरदान है न जाने कितने अभिनन्दन इस प्रशिक्षण में बैठे हैं जो समय आने पर अपनी पहचान बनाएगे ऐसे वीर युवाओं को पैदा करने वाले मातृभूमि को वारंबार प्रणाम हो प्रणाम हो उक्त उद्गार नेहरू युवा केन्द्र मऊ के तत्वावधान में पुरानी तहसील स्थित स्पाम गेस्ट हाऊस के सभागार में तीन दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रखर समाज सेवी एवं स्वतंत्रता सेनानी राजेन्द्र मिश्र गांधी ने व्यक्त किया । इस अवसर पर सांसद घोसी हरिनरायन राजभर के प्रतिनिधि रामकृष्ण भारद्वाज एवं अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे ही प्रशिक्षणा से नेतृत्व करने भावना पनपती है हम लोग भी चौरानबे पंचानबे के दौर में इसी नेहरू युवा केन्द्र के मंच से यात्रा की शुरूआत कर युवा शक्ति और जनपद मऊ की सेवा कर रहे है । कार्यक्रम के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक ने आसन्न लोक सभा चुनावं में युवा शक्ति को जी जान से लगकर मत प्रतिशत बढाने का आवाहन किया और दाहिना हाथ उठवाकर मतदाता जागरूकता का शपथ दिलाया । डी ए वी इण्टर कालेज मऊ के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता अमरनाथ मिश्र ने युवाओं को लगन एवं निष्ठा पूर्वक जो भी कार्य कर रहे है उसमें विशेषज्ञता हासिल करने का आवाहन किया और उन्होने कहा कि युवा शक्ति में भटकाव बडी तेजी से हो रहा है जिसे ऐसे ही नेतृत्व सम्पन्न युवा रोक सकते है युवाओं को देश में फैल रहे अफवाहों को रेकने के लिए आगे आने की जरूरत है समय किसी का इंतजार नही करता है हमे समय के गति से भी तीब्र गति अपनाना होगा । कार्यक्रम के दौरान युवा क्लब एवं महिला मण्डल के पदाधिकारियो सविता राजभर सुनिल कुमार शालू राय आदि ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त किए गए विधा एवं प्रशिक्षण तकनीक आजीवन प्रभावित करते रहेगे ।समापन कार्यकम्र के शुरूवात में युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया । प्रशिक्षण में संदर्भ व्यक्ति के रूप में जिला युवा समन्वयक कपिल देव राम , अंगद सिंह यादव, शेर नारायण सिंह , अर्जुन कुमार, विश्व हिन्दू परिषद मऊ के जिलाध्यक्ष शेन्द्र सिंह , राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शिवा नंद राजभर , निधि त्रिपाठी अभय कुमार गांधी, कार्यक्रम समन्वयक अभिनव वर्मा ने सहयोग किया। संचालन एवं र्मागदर्शन एसीटी ओम प्रकाश मिश्र ने किया।

