जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन
मऊ। जनपद में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को समस्त थानों पर जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के क्रम में दिनांक 02.03.2019 को जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें, जनपद के समस्त थानों पर पड़े प्रार्थना पत्रों की संख्या निम्नवत है-
थाना चिरैयाकोट में 04 प्रा0पत्र पड़े, थाना दक्षिणटोला में 06 प्रा0पत्र पड़े, थाना दोहरीघाट में 11 प्रा0 पत्र पड़े, थाना घोसी में 07 प्रा0पत्र पड़े, थाना हलधरपुर में 02 प्रा0पत्र पड़े, थाना कोपागंज में 02 प्रा0पत्र पड़े, थाना कोतवाली में 05 प्रा0पत्र पड़े, थाना मधुबन में 03 प्रा0पत्र पड़े, थाना मुहम्मदाबाद 07 प्रा0पत्र पड़े, थाना रानीपुर में 02 प्रा0पत्र पड़े थाना सरायलखंसी में 06 प्रा0पत्र पड़े।

