गांव-गांव व शहर-शहर में निकली भाजपा की विजय संकल्प बाईक रैली
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प बाईक रैली का आयोजन जनपद के चारो विधानसभाओं में किया गया। नगर में विजय संकल्प बाइक रैली में हजारों की संख्या में वरिष्ठ व युवा भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोशो खरोश के साथ इकट्ठा हुए और रैली में भाग लिया। विजय संकल्प रैली का शुभारम्भ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कृषि मण्डी स्थित शहीद सुदामा राजभर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोकसभा संयोजक डा0 एच एन सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जनमणि त्रिपाठी व सांसद हरिनरायन राजभर द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।
रैली जैसे जैसे आगे बढ़ती रही उत्साहित कार्यकर्ताओ का हुजूम बढ़ता गया, रैली में परदहा मंडल व रतनपुरा मंडल के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। विजय संकल्प रैली मऊ सदर विधानसभा में नगर से होते हुए हरपुर, सलाहाबाद कहिनौर, वनदेवी, बढ़ुवागोदाम आदि स्थानों से होते हुए जीवनराम छात्रावास के मैदान में आकर सभा मे बदल गई जहां मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। लोकसभा संयोजक डा0 एच एन सिंह ने बताया कि, विजय संकल्प रैली आज पूरे देश की प्रत्येक विधानसभा में भाजपा द्वारा निकाली गई है जिसका शुभारम्भ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश से किया है। इस रैली में लोगों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नही है,लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले भाजपा अपना सबसे बड़ा देशव्यापी अभियान विजय संकल्प बाइक रैली के रूप में कर रही है। एक सप्ताह के भीतर भाजपा का यह तीसरा देशव्यापी कार्यक्रम है। देश भर के 4120 विधानसभा क्षेत्रों में 3500 से ज्यादा स्थानों पर होने वाली इन बाइक रैलियों में एक करोड़ से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इसके जरिए भाजपा से नव मतदाता बने युवा जुड़ेंगे।
लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले भाजपा पूरे देश को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मथ लेना चाहती है। इस सप्ताह हमने देश भर में तीन बड़े कार्यक्रम कर करोड़ों घर तक पहुंच बनाई है। कमल दीप ज्योति अभियान के तहत 26 फरवरी को हमने एक दिन में मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित 22 करोड़ लोगों के घरों पर कमल दीप जलाए और 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में लगभग नौ लाख बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ नमो एप के जरिए सीधा संवाद किया। उसी क्रम में 2 मार्च को भाजपा द्वारा देश भर में विजय संकल्प बाइक रैलियां निकाली गई है।
इस अवसर पर गनेश सिंह, संतोष सिंह, सीता राय, विजय राजभर, अशोक सिंह, संजय पाण्डेय, राकेश मिश्र, डिम्पल जायसवाल, मनोज राय, रमेश राय,कृष्ण कान्त राय,रामप्रवेश राजभर, संजय वर्मा, संतोष वर्मा, नीरज राही, भगत सिंह, बम्बू राय,कैलाश मद्धेशिया, उस्मान गनी, मंगल पाण्डेय, पंकज राजभर, मनीष मद्धेशिया सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

